
देहरादून: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है. अगले 48 घंटे तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. बल्कि, दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की संभावना है, लेकिन 20 मई के बाद राहत मिलने की संभावना है. जिसके तहत पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. जो गर्मी से राहत दे सकती है. वहीं, उत्तराखंड में 20 से 25 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकती है. वहीं, प्रदेश में बढ़े तापमान की वजह से फॉरेस्ट फायर की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं.
दो दिनों में और झुलसाएगी गर्मी: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वर्तमान स्थिति ये है कि अगले दो दिनों तक जनता को और ज्यादा तपती धूप का सामना करना पड़ेगा. क्योंकि, अगले 48 घंटे के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है.
ऐसे में अगर तापमान में वृद्धि होती है, तो फिर वनाग्नि की घटनाओं में भी उछाल आने की संभावना है. हालांकि, इस साल उत्तराखंड में अत्यधिक गर्मी का असर देखने को नहीं मिला है, लेकिन जब-जब तापमान बढ़ा है, उसने लोगों को परेशान किया है. खासकर अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में काफी ज्यादा गर्मी देखी गई.
उन्होंने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र लगातार फॉरेस्ट विभाग को फॉरेस्ट फायर एवं तापमान बढ़ने संबंधित मौसम का पूर्वानुमान भी देता है. वर्तमान समय में तापमान नॉर्मल से थोड़ा ऊपर चल रहा है. अगले दो से तीन दिन में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है. ऐसे में तापमान के बढ़ने के दौरान लोगों को तमाम सावधानियां बरतने के साथ ही फॉरेस्ट विभाग को भी फॉरेस्ट फायर पर लगाम लगाए जाने संबंधित विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
