Site icon उत्तराखंड DISCOVERY

खटीमा बुजुर्ग महिला हत्याकांड: हत्यारे गेट पर ताला लगाकर गए, मां ने फौजी बेटे का फोन नहीं उठाया तो हुआ शक

खटीमा: बुधवार की देर रात खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में अपने घर पर अकेले रहने वाली वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले की पुलिस जांच में जुट गई है. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा जहां परिजनों के सपुर्द कर दिया था, वही गुरुवार को गमगीन माहौल में 65 वर्षीय जानकी चंद के शव की परिजनों द्वारा अंतेष्टि कर दी गई.

खटीमा बुजुर्ग महिला हत्याकांड की जांच शुरू: इस मामले में गुरुवार को ही एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य इकट्ठा किए. मामले की एसएसपी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है. पंजाब में सेना में तैनात बेटा प्रेमचंद भी घर पहुंच चुका है. वहीं जानकी चंद की दोनों विवाहित बेटियों और बेटे ने मां की मौत के जल्द खुलासे की मांग की है.

बुधवार रात को हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या: 65 वर्षीय महिला जानकी चंद का खून से लथपथ शव बुधवार की देर रात उनके घर में मिला था. वहीं सूचना पर पुलिस द्वारा घटना साक्ष्य संकलन कर मामले के खुलासे हेतु प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक माना जा रहा है. वहीं सेना में पोस्टेड बेटे प्रेमचंद ने अपनी मां के हत्याकांड की जल्द खुलासे की मांग की है. इस घटना के बाद जानकी देवी की दो विवाहित बेटियां और बेटा समेत परिजन शोकाकुल हैं.मां से रोज होती थी फौजी बेटे की फोन पर बात: बेटे के अनुसार उसकी लगातार मां से बात होती रहती थी. बुधवार को मां द्वारा बेटे का फोन ना उठाए जाने पर उनकी मौत हो जाने का मामला सामने आया. महिला के हाथ एवं गले में चोट के निशान पाए गए हैं. फिलहाल खटीमा कोतवाली पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. ऐसा कौन था जो वृद्ध महिला की हत्या को अंजाम दे घर पर ताला लगा फरार हो गया. फिलहाल परिजनों सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन ने भी पुलिस प्रशासन से इस हत्या की जल्द खुलासे की मांग की है. फिलहाल इस बीच कॉलोनी में इस तरह की वारदात के सनसनी का माहौल बना हुआ है.

Exit mobile version