Site icon उत्तराखंड DISCOVERY

खटीमा मझोला हाईवे पर पुल बना ‘खतरा’, वाहन के गुजरते ही खा रहा ‘हिचकोले’, हादसे को दे रहा न्यौता

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले में खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़ा घाट इलाके में मोटर पुल बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहा है. करीब 5 दशकों से हाईवे पर वाहनों की बोझ को उठा रहा पुल वर्तमान में जर्जर हो चुका है. पुल के दोनों किनारे जहां क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, तो वहीं उनमें पड़ा गड्ढा कभी भी बड़ी सड़क हादसे का कारण बन सकता है.

हादसे को न्यौता दे रहा टेड़ा घाट का पुल: वर्तमान में खटीमा-मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण का कार्य किया जा रहा है, लेकिन इस जजर्र पुल की मरम्मत एनएच विभाग की ओर से ना किए जाने से स्थानीय लोग आशंकित हैं कि पुल की जर्जर अवस्था से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. स्थानीय लोग पुल के जल्द मरम्मत की एनएच एवं सरकार से मांग कर रहे हैं.

वाहन के गुजरने पर हिलने लगता है यह पुल: खटीमा-मझोला हाईवे पर टेड़ा घाट इलाके में बना पुल अपनी जर्जर हालत के चलते आमजन के बीच डर का माहौल पैदा कर रहा है. पुल पर भारी वाहन चलने पर बुरी तरह से हिलने लगता है. जबकि, पुल के किनारे पर बने हिस्से पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं. कई जगहों से टूटा पड़ा हुआ है. जो गंभीर खतरा पैदा कर रहे हैं.

रोजाना सैकड़ों वाहनों का बोझ उठाता है यह पुल: पांच दशकों से खटीमा मझोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का बोझ उठाता यह पुल जल्द मरम्मत ना होने पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो सकता है. वर्तमान में जहां राष्ट्रीय राजमार्ग का पुर्ननिर्माण हुआ है, तो वहीं पुल की मरम्मत न होने से अब पुल को खतरा पैदा हो गया है.

बता दें कि खटीमा से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला यह पुल जहां इस लाइफ लाइन माने जाने वाले मार्ग की महत्वपूर्ण कड़ी है, तो सेना सड़क के नाम से पहचान रखने वाली इस सड़क पर बना पुल अगर प्रभावित होता है तो हजारों लोगों के लिए आवागमन का संकट पैदा हो सकता है. फिलहाल, एनएच इस पुल की जर्जर हालत से अनजान बना हुआ है.

पुल के किनारे बने गड्ढे: वहीं, पुल के किनारे बने गड्ढे और पुल की जर्जर हालत पुल के जल्द मरम्मत किए जाने की ओर इशारा कर रही है. स्थानीय लोग इस पुल की जर्जर हालत से बड़ी दुर्घटना कभी भी होने की आशंका जता रहे हैं. वहीं, करीब पांच दशक पुराने इस पुल की समय रहते मरम्मत किए जाने की एनएच और राज्य सरकार से मांग कर रहे हैं.

कभी भी पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका: वर्तमान में खटीमा मझोला सड़क निर्माण का कार्य एनएच की ओर से कराया जा रहा है, लेकिन इस पुल की जर्जर हालातों के बाद भी पुल की मरम्मत के प्रति एनएच के संजीदा ना होने से स्थानीय लोग खतरे को देख आशंकित हैं. इन हालातों में कभी भी इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जता रहे हैं.

Exit mobile version