
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत की मनीषा ने एक बार फिर से योग में अपना परचम लहराया है। मनीषा बिष्ट ने हाल ही में छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल योगा चैंपियनशप में सिल्वर मेडल अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोश किया है। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने उन्हें और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।रानीखेत की मनीषा ने योग में फिर लहराया परचमभिलाई-दुर्ग में हाल ही में आयोजित 6वीं राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के योगा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। नेशनल योगा चैंपियनशप में आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनियर महिला वर्ग) में उत्तराखंड की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप सीनियर महिला वर्ग में मनीषा बिष्ट और उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। महिला टीम में मनीषा बिष्ट, पिंकी, अकुला ज्योतिका श्रेया, ज्योति और अंशिका रेवानी शामिल हैं। इस टीम में मनीषा एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जो उत्तराखंड की हैं।पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत बढ़ा चुकी हैं प्रदेश का मानआपको बता दों कि मनीषा बिष्ट अल्मोड़ा के रानीखेत की रहने वाली हैं और इस से पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। 37वें राष्ट्रीय खेलों की योग प्रतियोगिता में मनीषा ने रजत पदक जीत कर प्रदेश को नई पहचान दिलाई थी। जिसके बाद उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। अब मनीषा ने नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अस्मिता खेलो इंडिया में भी जीत चुकी हैं पदक राष्ट्रीय अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन प्रतियोगिता में साल 2024 में मनीषा ने कड़ी मेहनत के बल पर तीन पदक जीत चुकी हैं। इस साल होने वाली अस्मिता लीग के लिए मनीषा जुट गई हैं। नवंबर में मनीषा खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और अस्मिता खेलो इंडिया महिला योगासन प्रतियोगिता में भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर ईश्वर भारद्वाज और अन्य पदाधिकारियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।