Site icon उत्तराखंड DISCOVERY

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति, स्टार प्रचारकों की सूचि में 40 वरिष्ठ नेताओं को तरजीह

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति, स्टार प्रचारकों की सूचि में 40 वरिष्ठ नेताओं को तरजीह

बागेश्वर उपचुनाव में नामांकन के फौरन बाद भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि भाजपा के 40 बड़े नेता बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे ऊपर है, उनके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का नाम शामिल है, भाजपा ने स्टार प्रचारकों के जो 40 नाम जारी किया है, उनमें सभी सांसद,कैबिनेट मिनिस्टर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत का नाम भी शामिल किया गया है, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा भी बागेश्वर उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाए गए हैं, स्टार प्रचारकों की लिस्ट के बाद भाजपा के सभी स्टार प्रचारकों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी, जो बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगे,आपको बता दें कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को मतदान होना है।

 

गौरतलब है कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा की लड़ाई है, भाजपा जहां इस चुनाव को जीतकर अपना दबदबा कायम रखना चाहती है वहीं कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट को जीतकर जनता में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है, लेकिन कांग्रेस के लिए यह परीक्षा इतनी आसान नहीं है, क्योंकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा अकेले ही मैदान में जुटे हैं, उनके साथ उनकी पार्टी का कोई बड़ा दिक्कज मैदान में नहीं उतरा है ना ही कांग्रेस ने अभी तक अपने स्टार प्रचारकों की कोई लिस्ट जारी की है। आपको मालूम हो कि बागेश्वर में 1 लाख 18 हजार 225 मतदाता है। इन में 60,045 पुरुष और 58, 180 महिलाएं हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 2,207 है उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली है, उपचुनाव के लिए यहां 172 मतदान केंद्र और 188 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र को 28 सेक्टर में बांटा गया है जिसके मद्देनजर भाजपा ने चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Exit mobile version