Site icon उत्तराखंड DISCOVERY

यात्रा ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, इस साल 50 लाख श्रद्धालू कर चुके हैँ दर्शन

भक्तों के उत्साह ने बना दिया नया इतिहास, पहली बार तीर्थयात्रियों की संख्या पहुंची 50 लाख के पार

https://youtu.be/jrVfuPAC3t0?si=UIGjU7JiC0uUB78F

मुख्यमंत्री के निर्देशन में विश्वप्रसिद्ध चारधाम दर्शन हेतु देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा लिए उत्तराखण्ड पुलिस समर्पित है। चारधाम यात्रा में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं।

17 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। श्री हेमुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Exit mobile version