Site icon उत्तराखंड DISCOVERY

हरिद्वार महाशिवरात्रि जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तो की सुबह से ही लम्बी लम्बी लाइने लगी हुई हैं हर कोई भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपने अपने तरीके से पूजा अर्चना कर रहा हैं। हरिद्वार के कनखल भगवान शंकर की सुसराल दक्ष मंदिर में भी शिव भक्त सुबह 4 बजे से ही लाइन में लगकर अपनी अपनी बारी का इतंजार कर जलाभिषेक कर रहे हैं। मान्यताओं हैं की इस दिन भगवान भोलेनाथ का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन जो भक्त भोलेनाथ की सच्चे मन्न से आराधना करता हैं उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

Exit mobile version