उत्तराखंड कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा का प्रभारी के तौर पर पहली बार उत्तराखंड आगमन हुआ इस मौके पर कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनियुक्त प्रभारी कुमारी शैलजा के उत्तराखंड दौरे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि जब भी उनके नवनियुक्त प्रभारी उत्तराखंड में आते हैं तो उनके कार्यकर्ता उनका अपमान करने का काम करते हैं। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन और नेतृत्व विहीन है। कहा कि उनके प्रभारी पहले भी उत्तराखंड आए लेकिन उससे कुछ फायदा नहीं हुआ। महेंद्र भट्ट ने कहा कि वो जनता के मुद्दों को भी सही से नही उठा पाते।
नवयुक्त कांग्रेस प्रभारी के उत्तराखण्ड आगमन पर भाजपा का हमला
