28 July 2026

दूर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर उत्तराखंड के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

0

हल्द्वानी: त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है. यदि आप भी दीपावली, दुर्गा पूजा और छठ पर घर जाने की सोच रहे है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि रेलवे ने इन त्योहारों पर उत्तराखंड के यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई. ताकि आम आदमी आराम से त्यौहार पर अपने घर जा सके.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के लालकुआं रेलवे स्टेशन से कोलकाता और प्रयागराज के लिए दो अलग-अलग ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. यह स्पेशल ट्रेन यूपी और बिहार में कई स्टेशनों से होकर गुजरते हुए कोलकाता पहुंचेगी.

गुरुवार को चलेगी लालकुआं टू कोलकाता: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि लालकुआं-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (05060) हर गुरुवार को लालकुआं से रवाना होगी. इस ट्रेन का संचालन 4 सितंबर से 13 नवंबर तक होगा.

शनिवार को कोलकाता टू लालकुआं: वहीं वापसी में कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन (05059) 6 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को कोलकाता से चलेगी. हालांकि 25 सितंबर को 05060 ट्रेन लालकुआं से नहीं चलेगी और 27 सितंबर को वापसी में ये ट्रेन 05059 कोलकाता से नहीं चलेगी.

लालकुआं से प्रस्थान: 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को दोपहर 1:35 बजे लालकुआं से चलेगी और पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, बरौनी, झाझा, आसनसोल होते हुए अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.ट्रेनों के कुल 10 फेरे होंगे:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading