5 August 2026

सीएम धामी ने डिंपल यादव को दी सलाह, स्वामी प्रसाद मौर्य को समझाए बदरीनाथ की परंपरा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को सलाह दी कि वह बदरीनाथ की परंपरा के बारे में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को बताएं। सीएम ने कहा कि डिंपल उत्तराखंड की हैं और बदरीनाथ की महान परंपरा और आस्था से भली-भांति परिचित हैं। उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य को इसके बारे में बताना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री सपा नेता के बदरीनाथ धाम पर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, बैंकुठ धाम उत्तराखंड में स्थापित है। भगवान बदरीनाथ के प्रति पूरे विश्व के लोग आस्था और श्रद्धा रखते हैं। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बदरीनाथ के बारे में जो बयान दिया है, उसके बारे में उनकी पार्टी के सर्वोच्च नेता अखिलेश यादव की धर्मपत्नी को जवाब देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading