5 August 2026

महिला के कपड़ों से अश्लीलता करना पड़ा युवक को महंगा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

0

उत्तर प्रदेश के बागपत एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए. दरअसल, यहां पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसने महिला के कपड़ों से अश्लीलता कर उनमें में आग लगा दी. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का है.

यहां के लुहारी गांव के रहने हरबीर नाम के शख्स ने यह शर्मनाक हरकत की. आरोप है कि हरबीर ने गांव की रहने वाली महिला के कपड़ों को हाथ में लेकर अपने प्राइवेट पार्ट से स्पर्श किया. इसके बाद महिला के कपड़ों और उसके बच्चों के खिलनो में आग लगा दी. शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद आरोपी फरार हो गया.

इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी. महिला पक्ष ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस घटना का वीडियो वायरल होते ही जिले में हड़कंप मच गया. लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे. बताया जा रहा है आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading