15 August 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनहित में एक और अभिनव पहल

0

शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के समय तथा विभिन्न कार्यक्रमों में मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित के कार्यों में लगेगी इससे मिलने वाली धनराशि मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को दिए निर्देश, उपहारों की कीमत का मूल्यांकन कर की जाए नीलामीइससे मिलने वाली धनराशि का जनहित के कार्यों में किया जाएगा इस्तेमाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिलने वाले उपहारों को लेकर नवीन पहल की है। मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडेय को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों में उन्हें जो विभिन्न प्रकार के उपहार मिलते हैं, उनके मूल्य का आंकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए। कोई सामान्य व्यक्ति भी नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभी हाल ही में लोगों से अपील की थी कि किसी समारोह में अतिथियों को बुके की जगह बुक देने की परंपरा शुरू करनी चाहिए। इससे भावी पीढ़ी में ज्ञान का भंडार बढ़ेगा व दिमाग का भी पोषण होगा। पौधा भेंट करना भी बुके का विकल्प हो सकता है। अब, इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने एक और नवीन एवं अभिनव पहल की है। दरअसल, मुख्यमंत्री उत्तराखंड या उत्तराखंड से बाहर कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं तो लोग तमाम उपहार उन्हें भेंट करते हैं। शॉल से लेकर पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां उन्हें भेंट की जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading