26 July 2026

राजधानी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ,अगले दो दिन दिखेगी तापमान में बढ़ोतरी

0

देहरादून। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज बुधवार से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।
उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। तपते सूरज और गर्म हवाओं के थपेड़े मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को झुलसा रहे हैं। राजधानी दून का अधिकतम तापमान तीसरे दिन भी लगातार 40 डिग्री के पार रहा। इसके चलते गर्म हवाओं ने दिन के साथ रात को भी परेशान किया।

इस बार मई में अभी तक सात दिन तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच चार बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे के साथ 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज (बुधवार) से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading