27 July 2026

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन दिन होगी अग्निवीर भर्ती रैली, ये डॉक्यूमेंट साथ लेकर आएं

0

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे समय से भारतीय सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए गढ़वाल राइफल ने खुशखबरी दी है. गढ़वाल राइफल जल्द ही गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन करने जा रहा है. यह भर्ती रैली कोटद्वार में आयोजित की जाएगी. ऐसे में उन युवाओं के लिए खास मौका है, जो सेना में जाकर सेवाएं देना चाहते हैं.

इस वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें अपडेट: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है. यह रैली आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक जीबीएस कैंप (कोटद्वार) में आयोजित की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवारों को कहा गया है कि समय-समय पर अपने लॉगिन अकाउंट के माध्यम से JIA यानी Join Indian Army की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ को चेक करते रहें.

हेल्पलाइन नंबर पर भी कर सकते हैं संपर्क: इसी साइट से अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, अभ्यर्थी किसी भी समस्या के मामले में एआरओ लैंसडाउन यानी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (Army Recruitment Office) से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7456874057 भी जारी किया गया है.

ये डॉक्यूमेंट लेकर आएं साथ: उम्मीदवार को प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 3:00 बजे तक रैली स्थल पर रिपोर्ट करना होगा. अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर ओटीपी आधारित सत्यापन के लिए आधार कार्ड एवं जेआईए वेबसाइट के साथ पंजीकृत अपना मोबाइल नंबर लाना होगा. अभ्यर्थियों को सभी मूल दस्तावेजों के साथ 3-3 फोटो कॉपी भी अपने साथ लेकर आना होगा.

अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की नसीहत: किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और सभी मूल दस्तावेजों के बिना सेना भर्ती रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. एआरओ लैंसडाउन ने सभी उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी है.

एआरओ लैंसडाउन की ओर से कहा गया है कि सेना भर्ती पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाती है. जिसमें अभ्यर्थी अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर भर्ती हो सकते हैं. यदि कोई दलाल या बिचौलिया संपर्क करता है तो रैली स्थल पर मौजूद सैन्य पुलिस अधिकारियों को सूचित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading