5 August 2026

उत्तराखंड में 29 शहरों में 22 नवंबर को होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, जानिए पूरी प्रक्रिया

0

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 की तैयारी पूरी कर ली है. प्राथमिक शिक्षक पद हेतु दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा 22 नवंबर को आयोजित की जाएगी. बोर्ड मुख्यालय के एनेक्सी सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में 29 शहरों के नोडल अधिकारियों और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने भाग लिया.

बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी. इस बार कुल 40,571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र डाउनलोड न होने या एडमिट कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी 20 और 21 नवंबर को अपने प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर उपस्थित होकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक वैध आईडी और शपथ पत्र साथ लाना होगा.

परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर सचिव बीएमएस रावत, उप सचिव सुषमा गौरव और शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने नकल-विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने पर विशेष जोर दिया. बैठक का संचालन शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने किया. बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं निगरानी की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से आयोजित हो सके. डीएलएड प्रवेश परीक्षा 29 शहरों में आयोजित होगी. परीक्षा में 40,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

बोर्ड मुख्यालय स्थित एनेक्सी सभागार में परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में 29 परीक्षा शहरों के नोडल अधिकारी और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक शामिल हुए. बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए राज्यभर में व्यापक प्रबंध किए गए हैं. बताया कि जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आ रही है या किसी प्रकार की त्रुटि मिली है वे 20 और 21 नवंबर को अपने प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, वैध पहचान पत्र और शपथ पत्र साथ लाना होगा.

बैठक का संचालन शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने किया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और मॉनिटरिंग के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. साथ ही, परीक्षा के दिन व्यवस्थाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके. राज्यभर में बड़े पैमाने पर आयोजित होने जा रही यह परीक्षा हजारों युवाओं के भविष्य को तय करेगी. ऐसे में शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading