28 July 2026

गुप्ता बंधुओं में से सिर्फ एक से हो सकी ED की पूछताछ, 24 घंटे बाद दिल्ली वापस लौटी टीम

0

ईडी ने गुप्ता बंधुओं और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे थे। ये छापे हैदराबाद में भी मारे गए थे। दिल्ली से आई टीम देहरादून भी पहुंची थी। यहां उनके निवास पर कई घंटे तक ईडी के अधिकारी रहे।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गुप्ता बंधुओं से पूछताछ करने आई प्रवर्तन निदेशालय की टीम दिल्ली वापस लौट गई है। इस दौरान दोनों भाईयों में से ईडी सिर्फ एक से ही पूछताछ कर पाई। बताया जा रहा है कि एक भाई अस्पताल में भर्ती है। यहां से कुछ दस्तावेज भी ईडी ने अपने कब्जे में लिए हैं। ईडी ने अभी तक इस कार्रवाई का अधिकारिक खुलासा नहीं किया है।गौरतलब है कि ईडी ने गुप्ता बंधुओं और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर मंगलवार को छापे मारे थे। ये छापे हैदराबाद में भी मारे गए थे। दिल्ली से आई टीम देहरादून भी पहुंची थी। यहां उनके निवास पर कई घंटे तक ईडी के अधिकारी रहे। ईडी के सूत्रों के अनुसार दोनों भाईयों में से सिर्फ एक ही घर पर मौजूद मिला था। एक अस्पताल में भर्ती था हालांकि ईडी ने अभी तक किसी तरह का अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

बता दें कि गुप्ता बंधुओं के खिलाफ यह कार्रवाई दक्षिण अफ्रीका सरकार की गुजारिश पर की गई है। गुप्ता बंधुओं की कई कंपनियां जांच के दायरे में हैं। दोनों भाईयों का नाम पिछले साल साहनी बिल्डर आत्महत्या के मामले में भी सामने आया था। लगातार कई वर्षों से विवादों में चले आ रहे गुप्ता बंधुओं के खिलाफ लगातार केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय रही हैं। इनमें अब ईडी के छापे उनके लिए आने वाले समय में बड़ी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। बताया जा रहा है ईडी ने उनके बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading