29 July 2026

नियमों को ताक पर रखकर संचालित वाहनों पर परिवहन विभाग का एक्शन, हजारों गाड़ियों के काटे चालान

0

देहरादून: नए साल के अवसर पर उत्तराखंड राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए परिवहन विभाग ने 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक दिन और रात में चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के तहत देहरादून हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में चेकिंग के दौरान 1471 वाहनों के चालान किए गए और 118 वाहन बंद किए गए. साथ ही इस अभियान में देहरादून जनपद से 21 प्रवर्तन दल, हरिद्वार जनपद से 18 समेत कुल 41 प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे. जिसमें 150 प्रवर्तन अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे.

साल 2024-25 वित्तीय वर्ष नवंबर तक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और उत्तरकाशी संभाग में 75921 चालान, 4595 वाहन बंद करते हुए 13 करोड़ 99 लाख रुपए शुल्क के सापेक्ष इस साल 25-26 में 101004 चालान, 6463 वाहन बंद करते हुए 15 करोड़ 96 लाख रुपए शुल्क की वसूली की गई. जिसमें देहरादून जनपद में सबसे अधिक चालान 49220 चालान, उसके बाद हरिद्वार जनपद में 44836 चालान हुए हैं.

जबकि हरिद्वार जनपद में सबसे अधिक वाहन बंद हुए हैं और शुल्क भी 7 करोड़ 79 लाख रुपए वसूल किया गया है. आरटीओ प्रवर्तन अनीता चमोला ने बताया है कि प्रवर्तन कार्रवाई के बाद देहरादून संभाग के अंतर्गत जनपद देहरादून और हरिद्वार मे दुर्घटनाओं में कमी आई है. वहीं टिहरी और उत्तरकाशी जनपद में अन्य जनपदों की तुलना में कम दुर्घटनाएं हुई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading