4 February 2026

पुलिस ने चोरी के दो मामलों का किया खुलासा, 12 लाख की नगदी और लाखों की कीमत ज्वैलरी की बरामद

0

रामनगर: नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी आज मंगलवार 16 दिसंबर को रामनगर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने चोरी की दो बड़ी वारदातों का खुलासा किया. पहले मामले में पुलिस ने 12 लाख की नगदी और ज्वैलरी तो बरामद कर लिया, लेकिन दोनों आरोपी भागने में कामयाब हो गए. वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने करीब 30 लाख रुपए की चोरी की ज्वैलरी बरामद की है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया.

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तीन नवंबर 2025 को टीयारा रिजॉर्ट रामनगर से विवाह समारोह के दौरान शातिर चोरों ने एक बैग पर हाथ साफ कर दिया. बैग में करीब 12 लाख रुपए नकद और सोने के कीमती आभूषण व मोबाइल फोन रखा हुआ था.

इस मामले में पीड़ित विकास अग्रवाल निवासी संभल उत्तर प्रदेश की तहरीर पर 13 नवंबर को कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 400/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल को तत्काल खुलासे के निर्देश दिए.

उनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. जांच के दौरान होटल स्टाफ से पूछताछ और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति सामने आए.

जांच में इनका संबंध मध्य प्रदेश के कुख्यात सांसी गैंग से पाया गया. पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश में दबिश दी, जहां से आरोपी फरार मिले. बाद में सूचना मिली कि आरोपी कुणाल और अभिनव दोनों निवासी जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) चोरी के माल का बंटवारा कर रहे हैं. पुलिस के पहुंचते ही दोनों जंगल और भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर फरार हो गए. हालांकि मौके से चोरी का बैग बरामद कर लिया गया. बैग से 12 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी और कान की बालियां बरामद की गईं. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

एसएसपी ने बताया कि यह गैंग बड़े होटल-रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान मेहमान बनकर वारदात को अंजाम देता है. इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी ने दूसरी चोरी का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर को रामनगर निवासी सुमन पत्नी नरेंद्र के घर से 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और बिस्किट चोरी हुए थे.

इस मामले में 15 दिसंबर को कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 414/25 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुराग जुटाते हुए 16 दिसंबर को रामनगर रेलवे भूमि के पास से नवदीप शर्मा निवासी आरके पुरम तिरुमला को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया.

आरोपियों के कब्जे से दो सोने के बिस्किट, दो चुड़ियां और दो कड़े बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है. पीड़ित ने मौके पर बरामद आभूषणों की पहचान की. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 2500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की और आमजन से अपील की कि वे समारोहों और घरों में सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation