5 August 2026

महिला मित्र से मिलने आए युवक को बदमाशों ने पीटा ,महिला और उसके भाई का किया अपहरण

0

रुड़की: हरिद्वार के रुड़की में महिला मित्र से मिलने आए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक युवक को कुछ अज्ञात युवकों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. जिसके बाद युवक को निर्वस्‍त्र कर वीडियो बनाया गया. साथ ही अज्ञात हमलावर महिला और उसके चचेरे भाई का अपहरण कर उन्हें अपने साथ ले गए. पुलिस ने इस मामले में एक नामजद समेत 8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस को महिला मित्र और उसके भाई की ऋषिकेश में होने की सूचना मिली है. वहीं पुलिस द्वारा एक टीम को ऋषिकेश भेजा गया है.

जानकारी के मुताबिक कृष्ण राज सिंह उत्तर प्रदेश प्रयागराज थाना हंडिया ग्राम ब्यूर का निवासी है, कृष्ण राज सिंह ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों रात को वह एक महिला मित्र से मिलने के लिए आया था, तहरीर में बताया गया है कि फोन पर बातचीत के दौरान महिला मित्र ने उसे मंगलौर बस अड्डे पर ही रुकने के लिए कहा. इसके कुछ समय बाद ही महिला मित्र मंगलौर बस अड्डे पर पहुंच गई, जिसके बाद महिला ने अपने चचेरे भाई को फोन किया. इसके बाद उसका चचेरा भाई बस अड्डे पर पहुंच गया और तीनों कार में बैठकर प्रतिभा सिंह की मां से मिलने के लिए ऋषिकेश के लिए जाने लगे.

आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया, जिसके बाद इनमें से दो बदमाश तमंचा दिखाते हुए जबरन उनकी कार में बैठ गए और दो बदमाश बाइक पर कार के आगे चलने लगे, आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद बदमाशों ने उनकी कार को एक कच्चे रास्ते पर उतार दिया, तहरीर में बताया गया है कि इसी दौरान उनके चार अन्य साथी भी वहां पर पहुंच गए और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर कहीं ले गए और अन्य बदमाश वहीं पर रुक गए. इसके बाद बदमाश उसे तमंचा दिखाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे, साथ ही उससे रुपयों की मांग करने लगे. रुपये न देने पर महिला मित्र के साथ अनहोनी होने की धमकी देने लगे. आरोप है कि बदमाशों ने उसे निर्वस्त्र कर उसकी वीडियो भी बना ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading