29 July 2026

रामनगर में बड़ा हादसा, ढिकुली में यात्री बस पलटी, 6 लोग घायल

0

रामनगर: नैनीताल जिले में रामनगर के पास आज 1 सितंबर की सुबह बड़ा हादसा हो गया. ढिकुली गांव के पास कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई. इस दौरान बस में 12 से ज्यादा यात्री सवार थे. दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. सभी घायलों को रामनगर संयुक्त चिकित्सालय लाया गया. गंभीर घायलों को रामनगर के अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है.

सुबह रामनगर से चली थी बस: बस में सवार यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे के बारे में बताया. UK 04 PA 0430 की बस सोमवार सुबह 7 बजे रामनगर से रवाना हुई. इस बस को भिकियासैंण, मासी और चौखुटिया होकर जौरासी जाना था. अभी 7.30 बजे बस ढिकुली स्थित महारानी रिजॉर्ट पहुंची थी कि अचानक बस के आगे एक टेंपों को ओवरटेक करते हुए एक जिप्सी निकल आई. सामने से एक साथ दो तेज रफ्तार वाहन आते देख बस के चालक प्रताप सिंह ने बस को किनारे काटा. बारिश के कारण सड़क किनारे का मिट्टी वाला हिस्सा गीला था और वो वजन नहीं सह पाया. बस पलट गई.

स्थानीय लोगों ने किया राहत और बचाव कार्य: सड़क किनारे बस के पलटते ही हड़कंप मच गया. यात्रियों की चीखें गूंजने लगीं. आसपास मौजूद लोग राहत और बचाव कार्य के लिए अपने काम छोड़कर दौड़ पड़े. सड़के किनारे पलटी बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया. इसी दौरान पुलिस को हादसे की सूचना दी गई. इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को रामनगर के अस्पताल भिजवाया गया.रामनगर है पहाड़ का प्रवेश द्वार: गौरतलब है कि रामनगर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों का प्रवेश द्वार है. ये पर्यटन नगरी होने के साथ ही पहाड़ की किराना, फल, सब्जी समेत अन्य जरूरी सामानों की मंडी है. यहां से केएमओयूली (Kumaon Motor Owners Union Limited) और जेएमओयूली (Garhwal Motor Owners Union Ltd) की यात्री बसें रोजाना चलती हैं. इन्हें पहाड़ की लाइफ लाइन भी कहते हैं. मैदानी इलाकों में जाने और वहां से आने वाले लोगों का आखिरी रेलवे स्टेशन भी रामनगर ही है. रामनगर में ट्रेन से उतरने के बाद पहाड़ के लिए बस से यात्रा होती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading