9 March 2026

रुद्रप्रयाग डबल मर्डर का खुलासा: लिव इन पार्टनर पर ही मां-बेटे की हत्या का आरोप, दोनों पहले से थे शादीशुदा

0

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले के सुमाड़ी में बीते दिनों मां-बेटे की लाश मिली थी. इस मामले में आज पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. उस व्यक्ति ने ही अपने लिव इन पार्टनर और उसके 9 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या की थी.

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर है, जो हत्याकांड के बाद दिल्ली फरार हो गया था. हत्या के पीछे की वजह घरेलू विवाद बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को शाम 7:33 बजे चौकी प्रभारी जखोली को योगेंद्र सिंह निवासी सुमाड़ी तिलवाड़ा ने सूचना दी कि उनके हाइडिल कॉलोनी के पास स्थित मकान में किराये पर रह रहे नेपाली मूल के व्यक्ति दीपक बहादुर के कमरे से तेज बदबू आ रही है.

सूचना पर जब मकान मालिक और स्थानीय लोग कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. कमरे के भीतर कम्बल में लिपटे एक महिला और एक बच्चे के शव पड़े थे, जबकि आरोपी दीपक बहादुर मौके से फरार था.

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया. मामले में 7 मार्च को कोतवाली रुद्रप्रयाग में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गईं. निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार खोजबीन के आधार पर आरोपी को 8 मार्च की शाम दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया.

फेसबुक पर हुई थी मुलाकात: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व तीन बच्चे नेपाल में रहते हैं. वहीं साल 2025 में फेसबुक पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. महिला भी पहले से विवाहित थी और उसके दो बच्चे थे. जिनमें से एक 9 वर्षीय इस घटना में मृत पाया गया.

पुलिस ने बताया कि काफी समय से महिला और दीपक बहादुर साथ रह रहे थे. पहले दोनों उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्र में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे. करीब एक माह पहले वे सुमाड़ी में किराये के कमरे में रहने लगे थे.

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह: पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आरोपी और महिला के बीच घरेलू विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद 9 वर्षीय बच्चे की भी गला दबाकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी दोनों शवों पर कम्बल डालकर मौके से फरार हो गया.

आरोपी का विवरण: दीपक बहादुर उर्फ दिल बहादुर पुत्र स्व. बल बहादुर, निवासी वेस्तडा वार्ड नंबर 4, भगवती माई गांव मन्घार, थाना वेस्तडा, जिला दैलेख (कर्णाली), नेपाल. हाल निवासी किरायेदार ग्राम सुमाड़ी, जनपद रुद्रप्रयाग.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation