सिडकुल क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से मिला शव, लक्सर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गायत्री विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना पाकर सिडकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की. मौके पर मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन शिनाख्त नहीं को सकी. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.
निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में मिला शव: पुलिस के अनुसार, गायत्री विहार स्थित एक निर्माणधीन मकान में कई दिनों निर्माण कार्य बंद था. आसपास लोगों को मकान के पास काफी दुर्गंध आई तो शक हुआ. पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सेफ्टी टैंक से शव बरामद हुआ. शव बरामद होते ही आसपास के इलाके में सनसनी मच गई.
मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त: मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है. शव की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कई दिन पुराना है. दुर्गंध आने के बाद आसपास के लोगों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई भी बाहरी निशान नहीं पाया गया है. इससे मौत के कारणों को लेकर रहस्य गहरा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा. अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता व्यक्तियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है. साथ ही गायत्री विहार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके.
लक्सर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत: इधर लक्सर क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना में लक्सर हरिद्वार रोड पर श्री सीमेंट फैक्ट्री के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी मार्ग पर अब तक 6 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, इसके बावजूद हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है.
ड्यूटी खत्म कर रात में घर लौट रहे थे बाइक सवार: जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर क्षेत्र के टिक्कमपुर गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र राजू उम्र 22 वर्ष और कल्याण अकबरपुर ऊद गांव स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे. सोमवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने गांव टिक्कमपुर लौट रहे थे. जैसे ही वे लक्सर-हरिद्वार मार्ग पर श्री सीमेंट फैक्ट्री से कुछ आगे पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
राहगीरों ने भिजवाया अस्पताल: हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. मौके से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भिजवाया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया. उपचार के दौरान बृजेश कुमार की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल कल्याण की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि
