27 July 2026

22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, JE एग्जाम की कर रहा था तैयारी, पिता पुलिसकर्मी

0

देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रबनी के सेवला कला में एक 22 साल युवक ने अपने घर के कमरे में आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की. आसपास पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया. पुलिस को मौके पर किसी भी तरह का कोई नोट नहीं मिला है.

पुलिस ने बताया कि, 22 वर्षीय स्वप्ननील JE की तैयारी कर रहा था. युवक के पिता टिहरी में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं. देहरादून के चंद्रबनी के सेवला कला में स्थित घर में युवक अपनी मां के साथ रहता था. उसका एक भाई टिहरी में अपने पिता के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. आज सुबह जब युवक का कमरा नहीं खुला तो मां ने दरवाजा खोला, जिसके बाद मां ने कमरे में जो कुछ देखा उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.

मां ने कमरे का दरवाजा खोलते ही देखा कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है. ये देख वो रोने चिल्लाने लगी. उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया. जिसके बाद आनन फानन में पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading