27 July 2026

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में हंगामा, अस्पताल कर्मचारी और ग्रामीण भिड़े, थाने पहुंचा मामला

0

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में अस्पताल कर्मचारियों और एक ग्रामीण के बीच हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कर्मचारियों ने जहां ग्रामीण के खिलाफ अभद्रता कर सरकारी कार्य में बढ़ा डालने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी है. वहीं ग्रामीण ने भी पुलिस को अस्पताल कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट सौंपी है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इस संबंध में अस्पताल कर्मचारियों द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ग्राम मटेला, कोसी अल्मोड़ा निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट अपने एक साथी के साथ जिला चिकित्सालय पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने पंजीकरण एवं शुल्क कक्ष में तैनात कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की और नकदी काउंटर में हाथ डालने का प्रयास किया. विरोध करने पर ग्रामीण ने अन्य कर्मचारियों को मोबाइल से वीडियो बनाकर डराने और धमकाने की कोशिश की. कर्मचारियों का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की.

साथ ही कर्मचारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया. तहरीर में कहा गया है की इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीजों व उनके तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. मामले में ढूंगाधारा अल्मोड़ा निवासी प्रेम पंवार और बसंत बल्लभ कांडपाल की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी गई है. तहरीर में आरोपी नरेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी ग्राम मटेला, ब्लॉक हवालबाग, जिला अल्मोड़ा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. कर्मचारियों ने कहा है कि यदि इस प्रकरण में उचित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो जिला चिकित्सालय में कार्यरत कर्मचारी और चिकित्सक कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे.

मामले पर दूसरे पक्ष की तरफ से नरेंद्र सिंह बिष्ट ने तहरीर थाने में दी है. जिसमें उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों पर मारपीट और अभद्रता किये जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर थाना कोतवाली प्रभारी योगेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई थी जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया. मामले की विवेचना एसआई दिनेश परिहार को सौंप दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading