3 February 2026

किराए में कमरा लेने आया चोर ले उड़ा बुजुर्ग का ज्वैलरी और नकदी से भरा बक्सा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

हल्द्वानी: हल्द्वानी कोतवाली के बद्रीपुरा क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना का नैनीताल पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है. साथ ही पुलिस ने बुजुर्ग महिला के विश्वास को कायम रखा है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस टीम ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज, जेवरात और नकदी से भरा बक्सा बरामद कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है.

15 जनवरी 2026 को बद्रीपुरा, हल्द्वानी निवासी बुजुर्ग महिला दया नेगी ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति किराये पर कमरा लेने के बहाने उनके घर आया. आरोपी ने खुद को दीपक बिष्ट निवासी दन्या, जिला अल्मोड़ा बताते हुए 8 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया. इसके बाद उसने महिला को घर के पीछे का गेट खोलने के लिए भेज दिया. इसी दौरान मौका पाकर आरोपी घर की दूसरी मंजिल में रखे लोहे के बक्से को चोरी कर फरार हो गया.चोरी किए गए बक्से में एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक छोटी सोने की बाली, करीब 10 हजार रुपये नकद, साड़ियां और मकान की रजिस्ट्री रखी हुई थी.

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. इस दौरान टीम को अहम सुराग हाथ लगे. 15 जनवरी की रात्रि में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से आरोपी वीरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र हरीश सिंह बिष्ट, निवासी खाड़ी सुनार थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा (उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से नकदी, चांदी के जेवर, सोने के आभूषण, जमीन की रजिस्ट्री और लोहे का बक्सा बरामद किया गया.

सामान बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है. एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया कि महिला के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी द्वारा चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है. आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की गई है. उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि मकान दुकान कुछ भी किराए में देने से पूर्व पहले उस व्यक्ति का सत्यापन अवश्य करा लें. बता दें कि चोरी की घटना आईजी आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई थी. जिससे पुलिस पर भी सवाल उठ रहे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation