16 September 2026

धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ जांच शुरू

0

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर के निहेंदपुर सुठारी गांव की एक विवाहित महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला को बिना सहमति के घर में रखने और उसका धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसका पति एक अन्य हिंदू महिला को अपने साथ घर में रख रहा है. पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने महिला का नाम बदलकर मुस्लिम समाज से जुड़ा नाम रख दिया है. साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस पूरे प्रकरण में पति के परिवार के कुछ सदस्य भी उसका सहयोग कर रहे हैं.

पीड़ित पत्नी ने बताया कि उसने इस संबंध में 10 सितंबर को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सुल्तानपुर पुलिस चौकी को शिकायत भेजी थी, लेकिन उस पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई. कार्रवाई न होने पर उसने सीधे पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर को शिकायती पत्र सौंपा और मामले में न्याय की गुहार लगाई.

शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस दूसरी महिला से भी पूछताछ करने और उसके बयान दर्ज करने की तैयारी में है ताकि सच्चाई सामने आ सके.महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading