7 May 2026

रुद्रपुर में अवैध कब्जे पर प्रशासन की सख्ती, सीलिंग भूमि पर चल रहे स्कूल पर कार्रवाई

0

रुद्रपुर: जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर रुद्रपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की. अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने ग्राम फाजलपुर महरौला पहुंचकर सीलिंग की वादग्रस्त भूमि पर अवैध कब्जे और बिना मान्यता के विद्यालय संचालन की शिकायतों की जांच की. निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि निजी स्कूल के संचालक द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर सीलिंग भूमि पर बिना किसी वैध स्वामित्व के बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया जा रहा था. यह भूमि विवादित होने के बावजूद उस पर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त भूमि के गेट को सील कर दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया.अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि स्कूल का मूल भवन करीब 400 वर्ग गज भूमि पर बना हुआ है, लेकिन जिस भूमि पर विस्तार किया जा रहा था, उसका कोई वैध स्वामित्व दस्तावेज या स्वीकृत मानचित्र उपलब्ध नहीं है. इसके बावजूद विद्यालय को वर्ष 2025 में मान्यता प्राप्त कर संचालन किया जा रहा है, जो कई सवाल खड़े करता है. मौके पर ही अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर कल तक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए और यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी ने क्षेत्र में अन्य अवैध निर्माणों की भी तत्काल जांच करने के निर्देश विकास प्राधिकरण और राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र और भूमि स्वामित्व के किसी भी प्रकार का निर्माण पूरी तरह अवैध है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विद्युत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि बिना वैध दस्तावेजों और स्वीकृत नक्शे के किसी भी भवन को बिजली कनेक्शन न दिया जाए. प्रशासन का यह कदम अवैध निर्माण और कब्जों पर रोक लगाने के लिए अहम माना जा रहा है.

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और अन्य अवैध निर्माण करने वालों में भी डर का माहौल है. प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद और भी बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

तहसील दिवस में हंगामा: हल्द्वानी तहसील दिवस में उस वक्त हंगामा हो गया जब जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले. नाराज जनप्रतिनिधियों और फरियादियों ने तहसीलदार कक्ष में ही धरना दे दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हालात तब और गरमा गए जब पार्षद और नायब तहसीलदार के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

काशीपुर में जमीन को लेकर विवाद: वहीं दूसरी ओर उधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. बीते दिन जुड़का गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के साथ मिलकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और धरने पर बैठ गए. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation