14 May 2026

चमोली के थराली में लकड़ी के मकान में लगी आग, पलभर में राख हुआ आशियाना, मचा हड़कंप

0

चमोली: जिले के थराली विकासखंड में थराली मुख्य बाजार के पास एक पुराने लकड़ी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई.

घटना 14 मई सुबह की है. ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने घर से आग की लपटें उठती देखी. जिसके बाद आग लगने की घटना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई. इस बीच ग्रामीणों ने थराली पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने मैनुअली आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन आग के भयावह रूप के कारण सारे प्रयास विफल रहे. हालांकि, इसके कुछ देर बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का ऑपरेशन शुरू किया.

ग्रामीणों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि मकान में एक महिला रहती है, जो दिहाड़ी मजदूरी का काम करती है. घटना के समय महिला मजदूरी के लिए बाहर गई हुई थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. आग लगने के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान पूरी तरह लकड़ी का बना हुआ था, जिस कारण आग तेजी से फैल गई. वहीं यह भी जानकारी सामने आ रही है कि मकान के भीतर एक गैस सिलेंडर रखा हुआ है. हालांकि सिलेंडर खाली था या उसमें एलपीजी गैस भरी हुई थी, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. ऐसे में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों को दूर रहने की अपील की है.

फिलहाल फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation