20 May 2026

रुद्रपुर में युवती की संदिग्ध मौत, युवक ने भी लगाया मौत को गले, देहरादून में तमसा नदी में मिला शव

0

रुद्रपुर/देहरादून: उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. युवती सड़क किनारे बेहोश हालत में मिली थी, जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके अलावा ट्रांजिट कैंप इलाके में ही एक युवक ने आत्महत्या कर ली. उधर, देहरादून में तमसा नदी किनारे युवक का शव मिला है.

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. युवती मूल रूप से नेपाल के योरामगढ़ दक्षिण के भरीगांव की रहने वाली है. जो वर्तमान में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के शिमला बहादुर इलाके में किराए के मकान में अपनी सहेली के साथ रह रही थी. जो सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थी.

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक युवती को अज्ञात जहरीले पदार्थ के सेवन की हालत में लाया गया है. सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई.

पुलिस जांच में सामने आया कि सुबह युवती अपने कमरे में खाना बनाकर काम पर जाने की बात कहकर निकली थी. बताया जा रहा है कि वो सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में नौकरी करती थी. कुछ समय बाद वो रुद्रपुर के डीडी चौक के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली.

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है. हालांकिस मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.

युवती की सहेली ने पुलिस को बताया कि वो सामान्य रूप से काम पर जाने की तैयारी कर रही थी और उसने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था. पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है. बताया जा रहा है कि परिजन नेपाल से रुद्रपुर के लिए रवाना हो चुके हैं.

देहरादून के तमसा नदी में मिला युवक का शव: देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजावाला गांव के पास तमसा नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना कैंट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. साथ ही शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है. शव के शिनाख्त के लिए अन्य थानों से जानकारी जुटाई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आज यानी 20 मई को दोपहर के समय एफआईआर के पीछे बाजावाला गांव के पास तमसा नदी से अर्द्धनग्न अवस्था में एक शव मिला है. जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आसपास की जांच पड़ताल की जा रही है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है.

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में युवक ने की आत्महत्या: रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक 22 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली. जिसकी पहचान राकेश अधिकारी पुत्र रमेश अधिकारी, निवासी संजय नगर खेड़ा, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई है. युवक ने खौफनाक कदम बीती देर उठाया. जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

दरअसल, पुलिस को देर रात करीब 2:05 बजे युवक के आत्महत्या किए जाने की एक सूचना मिली. सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

युवक के पिता रमेश अधिकारी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे परिवार के सभी लोगों ने साथ में खाना खाया था. इसके बाद राकेश अपने कमरे में चला गया. रात करीब 11:30 बजे उसके कमरे से मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे. परिवार के लोगों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला.

जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, तो राकेश कमरे में अचेत मिला. जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation
National Cinema Day 2023: Grab Your ₹99 Movie Tickets and Rekindle the Magic of the Silver Screen! The Nun II: Unveiling the Haunting Sequel’s Dark Secrets Jawan Movie Review: Shah Rukh Khan’s ‘Jawan’ Early Reviews: Bollywood’s Next Blockbuster in 2023? Free Fire India Debut: Postponed, But Still on Fire! India’s World Cup 2023 Squad: Key Players, All-Round Strength, and Final Confirmation