14 August 2026

मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों का बढ़ा मानदेय, लंबे समय से कर रहे थे मांग

0

श्रीनगर: हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल श्रीनगर में कार्यरत नर्सिंग अधिकारियों, फार्मासिस्ट एवं अन्य संवर्ग के 277 कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने से कर्मचारियों में खुशी की लहर है. लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों को अब राहत मिली है. मानदेय बढ़ाए जाने पर कर्मचारियों ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का विशेष आभार व्यक्त किया है. साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि मानदेय बढ़ने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे. आगे कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है.

कर्मचारियों ने चिकित्सा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत और वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा का विशेष रूप से आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई है. वहीं कर्मचारियों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का भी आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सरकार और कॉलेज प्रशासन की पहल से कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप बेहतर मानदेय मिलने का रास्ता साफ हुआ है.

इस मौके पर नर्सिंग अधिकारी मोहर सिंह, विवेक त्यागी और जितेंद्र सिंह तथा फार्मासिस्ट सचिन फोदणी, सिद्धार्थ बगवाड़ी, त्रिलोक रावत, सोहन बर्तवाल आदि कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नर्सिंग अधिकारी, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारी अस्पताल में मरीजों की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लंबे समय से मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी. मानदेय बढ़ने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकेंगे. कर्मचारियों ने कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है.

मानदेय में बढ़ोतरी कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय कदम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं सरकार सकारात्मक रूप से विचार करती रहेगी. कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से न केवल आर्थिक राहत मिली है, बल्कि कर्मचारियों में सम्मान और प्रोत्साहन की भावना भी मजबूत हुई है. उन्होंने इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन और प्रदेश सरकार का आभार जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading