22 August 2026

बीच सड़क निकाली पिस्तौल, डंडों से मारपीट, देहरादून में हुड़दंगियों का पुलिस ने उतारा भूत, 03 गिरफ्तार

0

राजधानी देहरादून में मामूली कहासुनी के बाद बीच सड़क जमकर हंगामा होने का मामला सामने आया है… प्रेमनगर थानाक्षेत्र वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।।।इस दौरान एक युवक ने बीच सड़क पिस्तौल निकाल ली, जबकि दोनों पक्षों ने एक…दूसरे पर डंडों से वार किए
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।। वीडियो में सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती साफ दिखाई दे रही है।।।।कुछ देर तक सड़क पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
पुलिस के मुताबिक, सड़क पर वाहन खड़ा करने और उसे हटाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी देखते ही देखते विवाद हाथापाई और मारपीट में बदल गया प्रेमनगर इंचार्ज नरेश राठौड़ ने बताया कि मामले में तत्काल पुलिस ने घटना में शामिल 03 लोगों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कानूनी कार्रवाई की है।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हुड़दंग और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading