27 August 2026

मुर्गियों के बाड़े में घुसकर गुलदार ने उड़ाई जमकर दावत, ट्रेंकुलाइज के दौरान वनकर्मियों पर किया हमला, दो गंभीर घायल

0

पौड़ी: विकासखंड पौड़ी के मासों तल्ला क्षेत्र में गुरुवार अल सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार शिकार की तलाश में एक ग्रामीण के मुर्गी बाड़े में घुस गया. जिसके बाद गुलदार ने मुर्गी बाड़े में घुसकर जमकर दावत उड़ाई. गुलदार के बाड़े में घुसने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पौड़ी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए. दोनों घायल वनकर्मियों को उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा गया.

गुलदार ने मुर्गी बाड़े में घुसकर कई मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया. मुर्गी बाड़े के स्वामी अर्जुन सिंह रावत के अनुसार, गुलदार ने करीब 60 मुर्गों को निवाला बनाया, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है. वहीं गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए पौड़ी अस्पताल भेजा गया. वन विभाग की ओर से गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए मौके पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और दूसरी टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है.मुर्गी बाड़े में गुलदार के घुसने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. गुलदार को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. रेस्क्यू अभियान के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही गुलदार को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जाएगा.

मौके पर ग्रामीणों की लगातार गतिविधि से गुलदार असहज दिखाई दिया. ऐसे में वन विभाग की टीम को रेस्क्यू अभियान में सावधानी बरतनी पड़ रही है. विभाग की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे मुर्गी बाड़े के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और अपनी गतिविधियां कम रखें, ताकि गुलदार को सुरक्षित तरीके से ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया जा सके.करीब चार महीने पहले भी गुलदार ने इसी क्षेत्र में हमला किया था. अब एक बार फिर गुलदार के मुर्गी बाड़े में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. गुलदार ने बड़ी संख्या में मुर्गियों को निवाला बनाया है. वहीं गुलदार को रेस्क्यू करने के दौरान वन विभाग के दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं.

वहीं क्षेत्रीय ग्रामीण राकेश गौरशाली ने बताया कि गुलदार के मुर्गी बाड़े में घुसने से कृषक को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि करीब 60 मुर्गियों की मौत हो चुकी है, जबकि रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वनकर्मी भी गंभीर घायल हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading