4 September 2026

कांग्रेस नेता की बेटी का विवादित बयान, आक्रोशित हुआ पंजाबी समाज, कार्रवाई की मांग तेज

0

देहरादून: कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत और आकांक्षा नेगी पर पंजाबी समाज ने नाराजगी जाहिर की है. पंजाबी महासभा का कहना है कि इन्होंने समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाते हुए ‘पाकिस्तानी’ शब्द का इस्तेमाल किया है. यह एक अपराध की श्रेणी में माना जाना चाहिए.

आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुंवर जपेंद्र सिंह और सभा से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता की. जिसमें उन्होंने कहा यह बहुत ही अपमानित करने वाला व राष्ट्र विरोधी शब्द है. जिस तरह रायपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक उमेश शर्मा के साथ साथ समस्त पंजाबी समाज के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया ,वो बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.

जपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कांग्रेस नेता हरक सिंह की शह पर आकांक्षा नेगी पंजाबी समाज को अपमानित करती रही. उनके साथ बगल में खड़े पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह उन्हें उकसाने का काम करते रहे. उन्होंने कहा इससे देशभक्त पंजाबी खत्री समाज आहत हुआ है. उन्होंने चेतावनी अगर 48 घंटे के अंदर आकांक्षा नेगी पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो वह खुद और पंजाबी समाज के लोग आमरण अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे.

उन्होंने कहा भारतीय संविधान किसी को भी यह इजाजत नहीं देता है कि वह देशभक्त पंजाबियों को अपमानित करने वाले शब्दों का प्रयोग करे. जपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज भी अपने विचारधारा में सिखों व पंजाबियों के प्रति नफरत पाले हुए है. उन्होंने कांग्रेस नेता हरक सिंह और आकांक्षा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने हरक सिंह को कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. जपेन्द्र ने कहा अगर हरक सिंह रावत इस चुनौती को स्वीकार करते हैं, यही समाज उन्हें बताएगा कि हरक सिंह राजनीति में कितने बड़े कद के नेता हैं. उन्होंने चेताया कि अगर कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी की बेटी पर 48 घंटे के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें मजबूरन अपनी इस मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading