18 August 2026

“राहुल गांधी के दौरे पर सियासत,. आरोप प्रत्यारोप के बीच फंसे राहुल

0

राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड मे हैं , राहुल गाँधी की इस दौरे को निजी रखा गया है,

राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड मे हैं , राहुल गाँधी की इस दौरे को निजी रखा गया है, राहुल गाँधी दिल्ली से जॉलीग्रांट पहुंचे और वो सीधे केदारनाथ के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने केदारनाथ पहुंचकर भगवान केदार की पूजा आराधना की. वहीं अब राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर सियासत भी शुरु हो गई है. भाजपा ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसा और कहा कि यह 100 करोड़ सनातनियों की जीत है,सनातनियों के जागने से गांधी परिवार को मंदिर-मंदिर अब भटकना पड़ रहा है वही कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा की भाजपा ने तुच्छ और छोटी मानसिकता का परिचय दिया है भाजपा हर एक विषय को धर्म से जोड़कर पेश करती है और वह हमेशा धर्म की राजनीति करती है. लेकिन देश की जनता सब जान चुकी है. वहीँ भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने राहुल. गाँधी की यात्रा पर को कहा की कांग्रेस के युवराज आज मंदिर मंदिर जा रहे है उससे लगता है की उनके अंदर सनातन मो भावना जागृत हुई है वहीँ पांच राज्यों मे विधानसभा चुनाव है ऐसे मे पीएम मोदी समेत भाजपा के तमाम धुरंधर जहां चुनावी रण में विरोधियों पर हमला कर रहे हैं.. ऐसे समय में राहुल का धार्मिक यात्रा पर निकलना चर्चा का विषय बना हुआ है, अब वहीँ राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्रियों के बयान भी आने लगे है, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राहुल गांधी का आभर व्यक्त करते हुए कहा की वो सिर्फ चुनाव के समय जनेऊ धारण करते है और चुनाव के बाद सब भूल जाते है, वहीँ कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने राहुल. गाँधी को लेकर कहा की ज़ब चुनाव होता तो उन्हें भगवान याद आता है उन्हें चुनाव के समय ही गरीब और ट्रक ड्राइवर याद आता है, साथ ही कहा भगवान उनकी बुद्धि को ठीक करे और 12 महीने भगवान का नाम लेते रहे एक ओर राहुल गांधी पांच विधानसभा चुनावों के लिए लगातार प्रचार कर रहे हैं और कुछ दिनों का ब्रेक लेकर उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे हैं. तो दूसरी ओर केदारनाथ धाम में राहुल गांधी का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है राहुल गाँधी लोगों को चाय बांटते हुए नजर आ रहे है लेकिन यह आने वाले समय मे ही आता चलेगा की क्या राहुल गाँधी की इस धार्मिक यात्रा से कांग्रेस को चुनाव मे फायदा मिलेगा या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading