26 July 2026

रामनगर में लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार

0

रामनगर कोतवाली पुलिस में एक व्यक्ति के साथ लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार

रामनगर कोतवाली पुलिस में एक व्यक्ति के साथ लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम व मोबाइल फोन बरामद करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गयी है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मंगलवार की रात रामनगर के मोहल्ला गूलरघटटी निवासी आजम द्वारा पुलिस को दी गई तहसील में बताया गया कि वह भवानीगंज क्षेत्र से गुजर रहा था तभी तीन अज्ञात लोगों द्वारा उससे दो हजार रुपए और एक मोबाइल फोन लूट लिया था, उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की गई थी, कोतवाल ने बताया कि इस मामले में रामनगर के जाटव बस्ती भवानीगंज निवासी चंकी ठाकुर, करण पाल एवं बिंटू नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई रकम व मोबाइल फोन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading