8 August 2026

डबरानी के पास चट्टान टूटने से हादसा, तीन की मौत और कई लोगों के दबे होने की सूचना

0

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी में अचानक चट्टान टूट गई, जिसके नीचे कई लोगों के दबे होने की सूचना है। खबर मिलेते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत की सूचना है। तीन लोग घायल हैं, जबकि कुछ दबे हैं। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने राहत एवं बचाव टीमों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। उक्त स्थान से तीन घायलों को 108 सेवा से लाया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, राजस्व टीम, आपदा टीम घटना स्थल के लिए रवाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading