26 July 2026

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, सड़क हुई बंद

0

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है।प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज बुधवार को कई दौर की तेज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं मंडल के चम्पावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेशभर में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading