हॉकी मुकाबले में हादसा, कर्नाटक की खिलाड़ी घायल
मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान तेज रफ्तार गेंद यमुना के मुंह पर लगी, जिससे उन्हें गहरी चोट आई।
हरिद्वार के रोशनाबाद हॉकी ग्राउंड में नेशनल गेम्स के दौरान कर्नाटक की महिला खिलाड़ी यमुना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मध्य प्रदेश और कर्नाटक के बीच खेले जा रहे मुकाबले के दौरान तेज रफ्तार गेंद यमुना के मुंह पर लगी, जिससे उन्हें गहरी चोट आई।
घटना के तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के कारण मुकाबला कुछ देर के लिए रोका गया, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर खेल दोबारा शुरू हुआ।
आयोजकों ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और मेडिकल सुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा।