5 August 2026

17 वर्षों से पूरी नहीं हुई गुरिल्ला संगठन की मांग, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास किया कूच

0

17 वर्षों से पूरी नहीं हुई गुरिल्ला संगठन की मांग, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास किया कूच

एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के लोगों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज सीएम आवास कूच किया इस दौरान प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर संगठन की सूत्रीय मांगों को लेकर शासन स्तर पर ठोस कार्यवाही न किए जाने पर अपनी नाराज़गी व्यक्त की ।

 

गुरिल्ला संगठन से उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष महावीर रावत ने बताया कि 17 वर्षों से राज्य व केंद्र सरकार उनकी मांगों को लेकर लीपापोती करने का काम करती रही है वहीं उनकी मांगों का पूरा होना मात्र कागजी कार्यवाही तक ही सीमित रह जाता है , इस दौरान महावीर रावत ने बताया कि अब तक गुरिल्ला संगठन शांतिपूर्ण ढंग से संघर्षरत था लेकिन अब यदि उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो वह अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ जायेंगे इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ भी धरने पर बैठने का काम करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading