7 August 2026

देहरादून : 13 लाख 77 हज़ार में खरीद डाला गाड़ी के लिए नंबर,. वजह जान कर हों जायेंगे हैरान

0

13 लाख 77हजार मैं बिका है।
जबकि 2024 में यह नंबर 8,45000 में खरीदा गया था ।

वी आई पी नंबर लेना दून वासियों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है जिसके लिए दून निवासी लाखों रुपए खर्च करने से भी गुरेज नहीं करते हैं । यही वजह है कि परिवहन विभाग की अनोखे नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली में इस बार 0001 नंबर ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर 13 लाख 77हजार मैं बिका है।
जबकि 2024 में यह नंबर 8,45000 में खरीदा गया था ।आरटीओ द्वारा बताया गया कि यह नंबर रियल स्टेट कारोबारी बिल्डर ने अपनी वोल्वो कार के लिए खरीदा है ।बताया कि इस बार uk07 सीरीज ने सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। आरटीओ संदीप सैनी द्वारा बताया गया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ द्वारा एक प्रक्रिया निर्धारित की गई है जिसके तीन हिस्सों में रखा गया है पहले नंबर पर नॉर्मल सीरीज में रैंडम नंबर अलर्ट होता है। दूसरी कैटेगरी में कुछ ऑनलाइन पेमेंट वाले नंबर है जिनको नोटिफाई किया गया है वहीं तीसरे नंबर पर ऑक्शन प्रक्रिया है जिसमें कुछ वीआईपी नंबरों का ऑक्शन होता है।

वही आरटीओ ने यह भी बताया कि देहरादून के नंबर यानी यूके 07 को लोग अन्य प्रदेशों में बहुत पसंद करते हैं और देहरादून में अच्छी गाड़ियां आती है जिसके लिए लोग अच्छे नंबर के लिए अच्छा पैसा भी खर्च करते हैं जिससे जहां रेवेन्यू मैं बढ़ोतरी होती है वही ऑनलाइन ऑक्शन प्रक्रिया से भी अच्छा पैसा आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading