5 August 2026

एक हफ्ते तक आसमान से बरसेगी आफत मौसम विभाग ने पूर्वनुमान किया जारी

0

पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है तो मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं

पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है तो मैदानी इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है वहीं उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून भी दस्तक देने वाला है जिससे प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी और भी ज्यादा बढ़ाने वाली है, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के सभी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है जबकि कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है, ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश में आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों को लेकर खास तौर पर एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम का मिजाज देखने के बाद ही अपनी आगे की यात्रा को शुरू करें जिससे मौसम बिगड़ने के दौरान किसी भी परेशानी से बचा जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading