26 July 2026

AIIMS ऋषिकेश मामला , पुरे प्रकरण को लेकर बैठाई जाएगी बैठक

0

एम्स ऋषिकेश के इतिहास में ऐसी पहली घटना घटी, जिससे हर कोई हैरान है। पुलिस का वाहन चौथी मंजिल के वार्ड में अचानक घुस गया, जिससे यहां मरीजों में हड़कंप मच गया। मरीजों के बेड के बीचों-बीच से गति से पुलिस का वाहन गुजरा। 

इस पुरे मामले पर एसएसपी देहरादून खुद जांच हेतु स्वयं AIIMS ऋषिकेश पहुँचे जहाँ उन्होंने घटनाक्रम स्थल का निरीक्षण किया।आपको बता दे की Director AIIMS तथा Security Incharge के साथ प्रकरण के संबंध में बैठक बिठाई जाएगी।

प्राथमिक जानकारी में जो तथ्य प्रकाश में आए उनमें दिखाई जा रही वीडियो इमरजेंसी वार्ड की न होकर मरीजों के एडमिशन से पूर्व उनके रुकने के लिए बनाई गई  वेटिंग गैलरी  की है।जानकारी में छेड़खानी की आरोपी अभियुक्त को उक्त परिस्थितियों में बाहर निकालने के लिए सिक्योरिटी अफसर द्वारा ही उक्त Emergency रास्ते का प्रयोग करने के संबंध में Guide किया गया। समस्त तथ्यों की जानकारी मीटिंग के उपरांत ही कराई जाएगी उपलब्ध। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading