29 July 2026

प्रेसकॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में फर्जीवाडा का लगाया आरोप

0

उन्होने सरकार से मांग की है कि सरकार प्रदेशभर में इस फर्जीवाडे की जांच कराए और जो भी इसमें दोषी है उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने पार्टी मुख्यालय देहरादून में प्रेसकॉन्फ्रेंस की इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में फर्जीवाडा का आरोप लगाया है। उन्होने बताया कि आरटीआई में कृषि सिंचाई योजना में फर्जीवाडे के तहत 200 से ज्यादा किसानों के साथ फर्जीवाडा किया गया है…जिसमें मृतक किसानों के खातों को दिखाकर रुपए भेजे गए है। उन्होने बताया कि राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र मसूरी में खासकर यह फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होने सरकार से मांग की है कि सरकार प्रदेशभर में इस फर्जीवाडे की जांच कराए और जो भी इसमें दोषी है उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading