5 August 2026

बीएड बनाम बीटीसी का संग्राम तेज, सरकार से लगाई गुहार

0

बीएड बनाम बीटीसी का संग्राम तेज, सरकार से लगाई गुहार

राजधानी लखनऊ के निशातगंज में SCERT ऑफिस पर बीएड अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि सरकार बीएड को प्राइमरी शिक्षक भर्ती में शामिल करे. अभ्यर्थियों ने सरकार से गुहार लगाई है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाया जाए. अभ्यर्थियों का कहना है कि उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगी, जब तक सरकार समस्या का कोई समाधान नहीं निकाल लेती.

 

देश भर में लगभग एक करोड़ के बीएड अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से परेशान हैं. उत्तर प्रदेश के भी 40 लाख के करीब बीएड अभ्यर्थी प्राइमरी भर्ती की उम्मीद लगा रहे थे, लेकिन शीर्ष न्यायालय के फैसले के बाद से अभ्यर्थियों में निराशा छा गई है. उनकी मांग है कि जैसे सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग मामले पर सुप्रीम कोर्ट के केजरीवाल सरकार के फैसले को और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रहने के फैसले को केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर पलटा था. ठीक उसी तरह से सरकार B.Ed मुद्दे पर भी अध्यादेश लाए. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि वह इस संबंध में जल्द उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और अपनी बात रखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading