5 August 2026

आपस में भिड़े भाजपा के नेता, मुकदमा दर्ज

0

आपस में भिड़े भाजपा के नेता, मुकदमा दर्ज

क्षेत्रीय राजनीति के चक्कर मे देर रात भारतीय जनता पार्टी के दो पक्ष आपस में भिड़ गये। भाजपा के बूथ अध्यक्ष के बेटे ने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के साथ मारपीट की।जानकारी के मुताबिक टीचर्स कॉलोनी में स्थित मंदिर के कार्यक्रम में महिलाओं का विवाद हुआ था। महिलाओं के बीच हुए विवाद में बूथ अध्यक्ष के बेटे करण धीमान की एंट्री से हंगामा हुआ।

वार्ड 34 से भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय धीमान के बेटे करण धीमान पर मारपीट का आरोप लगा।भाजपा कार्यकताओं के बीच हुआ आपसी विवाद बिंदाल चौकी पहुंचा। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह हमले में घायल हुई हैं उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस चौकी में विवाद के दौरान स्थानीय पार्षद पर भी अभद्रव्यहार का आरोप आरोप लगा है। सुमन सिंह और दूसरे पक्ष में बूथ अध्यक्ष धीमान की पत्नी ने भी चौकी में शिकायत दी है।दोनों पक्षों की तरफ से बिंदाल चौकी में दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading