26 July 2026

कोटद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक व्यक्ति का शव

0

कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की वन सीमा से सटे झंडीचौड पूर्वी

कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की वन सीमा से सटे झंडीचौड पूर्वी में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का सोमवार कों शव बरामद हुआ था, लेकिन 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हों पाई हैँ. एडिशनल एसपी जया बलूनी ने जानकारी देतें हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर मोर्चरी में रख दिया है. मृत व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई जबकि मृत व्यक्ति के हाथ पर धीरज सिंह भी लिखा हुआ है. पुलिस द्वारा 72घंटे तक मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे उसके उपरांत ही आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading