5 August 2026

पैर फिसलने से गंगा में बहा युवक

0

शत्रुघन घाट व सम्भावित अन्य स्थानों पर  सर्चिंग अभियान चलाया गया और डीप डाइविंग उपकरणों द्वारा नदी के तल तक  सर्चिंग की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।

*ऋषिकेश – लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में बहा युवक, एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान। थाना लक्ष्मण झूला द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि ऋषिकेश लक्ष्मण झूला क्षेत्र में शत्रुघन घाट के पास एक व्यक्ति गंगा नदी में डूब गया है , जिसकी सर्चिंग हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एडिशनल उपनिरीक्षक जितेन्द्र गिरी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शत्रुघन घाट व सम्भावित अन्य स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया गया और डीप डाइविंग उपकरणों द्वारा नदी के तल तक सर्चिंग की गई। परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया।

घटनास्थल पर युवक के दोस्तों द्वारा बताया गया कि उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आया था व नहाते समय अचानक पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर गंगा नदी में बह गया।

*युवक का नाम* :- श्री प्रिंस राजपूत उम्र 22 वर्ष पुत्र मनोज
निवासी :- जैड 206/317 गीतांजलि पार्क साउथ वेस्ट दिल्ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading