28 July 2026

चंद्रयान की सफलता के लिए यज्ञ, चरण पादुका पर संत समाज ने की प्रार्थना

0

चंद्रयान की सफलता के लिए यज्ञ, चरण पादुका पर संत समाज ने की प्रार्थना

चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है वही हरिद्वार में भी जगह जगह चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूजा आर्चना की जा रही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सहित साधु संतो ने भी यज्ञ हवन कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। हरिद्वार स्थित चरण पादुका पर संत समाज ने एकत्र होकर संतो ने यज्ञ हवन कर भगवान से मंगल कामना की और सफल लैंडिंग की दुआँ भी की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पूरी का कहना है बुध काम करें शुद्ध और आज बुधवार के दिन एक इतिहास बनने जा रहा है आज शाम को चंद्रयान 3 लैंडिंग करने जा रहा है जिसको लेकर सभी भारतीयों के अंदर खुशी के लहर है। आज यज्ञ हवन कर भगवान से चंद्रयान की सफलता के लिए प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading