29 July 2026

CM धामी के इस बयान से गर्म सकती है सियासत

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे.

एंकर :-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है कि आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति गरमा सकती है. दरअसल समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) को लेकर सीएम धामी का बयान आया है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके समान नागरिक संहिता लाने का हमारा संकल्प है. जब हमें यूसीसी ड्राफ्ट मिल जाएगा, तो हम इस प्रक्रिया को इस साल आगे बढ़ाएंगे. हम समान नागरिक बिल को राज्य में जल्द से जल्द लागू करेंगे.


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने UCC पर बोलते हुए कहा कि यूसीसी के बारे में हमारा संकल्प है कि हम इसे जल्द लाएंगे. सीएम ने कहा कि यह हमारे चुनावी मैनिफेस्टो में भी था तो हमें जिस काम के लिए जनता ने चुना है हम अपने वादों को पूरा करेंगे और हम जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक बिल को लाएंगे. बता दें कि पिछले दिनों सीएम ने कहा था कि देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून जल्द लागू किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार कर लिया है. बता दें कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता तैयार करने के लिए मार्च 2022 में कमेटी बनाई थी. इस कमेटी ने आम लोगों से उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांगे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading