29 July 2026

सीएम योगी का बयान, ज्ञानवापी को मस्जिद कहना सही नहीं

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है.गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी ने कहा कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना सही नहीं होगा. ज्ञानवापी में त्रिशूल क्या कर रहा है. ज्ञानवापी में सनातन साक्ष्य मौजूद हैं. सीएम योगी ने कहा, ज्ञानवापी की दीवारों पर कई सबूत हैं, वहां की दीवारें चिल्ला चिल्ला कर क्या कह रही हैं. मुझे लगता है कि जो ऐतिहासिक गलती हुई है, उसको सुधारने के लिए मुस्लिम समाज की ओर से पहल होनी चाहिए. भगवान ने जिसको दृष्टि दी है, वो देखे ना. वहां ज्योर्तिलिंग हैं, देव प्रतिमाएं हैं. मुस्लिम समाज को आगे आना चाहिए और उन्हें यह पहल करनी चाहिए कि इस समस्या का समाधान हो.

 

सीएम योगी ने कहा, मैं पिछले छह वर्षों से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं. 2017 से उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ. बड़ी बड़ी बात करने वाले जरा देखें तो यूपी में कैसे विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव और नगर निकाय चुनाव हुए हैं. लोगों को देखना चाहिए कि कैसे पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा हुई. 1990 में जो कश्मीर में हुआ, उस पर कोई कुछ नहीं बोला. ये दोहरा दृष्टिकोण क्यों है. पश्चिम बंगाल में भी पंचायत चुनाव हुए, क्या हाल हुआ. कुछ लोग सत्ता में आकर सत्ता को अपनी मुट्ठी में कैद करना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from उत्तराखंड DISCOVERY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading